5 जून तक चलेगा कांग्रेस का सृजन साथी जोड़ो अभियान
खगडि़या, मई 23 -- अलौली। एक प्रतिनिधि संगठन सृजन साथी जोड़ो अभियान के तहत अलौली प्रखंड के चेराखेरा पंचायत में कपिल देव पोद्दार की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तरफ से मनोनीत खगड़िया जिला कांग्रेस प्रभारी मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश, प्रवीण कुमार पंकज, मो. नेहाल आदि शामिल थे। खगड़िया जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि पूरे बिहार में संगठन सृजन साथी जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। अलौली प्रखंड के साथी आगामी 5 जून के पहले तक इस अभियान में जुड़कर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें। जिला कांग्रेस ने राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि पर संकल्प लिया है कि 2029 में लोकसभा खगड़िया का चुनाव जीतकर राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री बनाएंगे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने की प्रखंड प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.