रामगढ़, मई 20 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला फुटबॉल संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार को भदानीनगर स्थित चिलेक्स रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने की, जबकि संचालन महासचिव मुस्तफा आजाद ने किया। बैठक में महासचिव मुस्तफा आजाद ने पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। यह भी पढ़ें- कबड्डी संघ का कैलेंडर जारी, गोल्ड कप रांची मेंजिला लीग मैच सत्र 2026-27 इसके बाद जिला लीग मैच सत्र 2026-27 को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में टीम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं रामगढ़ जिला फुटबॉल लीग मैच का शुभारंभ 5 जुलाई 2026 से किया जाएगा। संघ ने इस बार भी ए डिवीजन के साथ बी डिवीजन लीग मैच आयोजित करने का फैसला लिया...