मोतिहारी, जून 28 -- रक्सौल। नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश तथा वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 5 जुलाई को वीरगंज में रोजगार मेला-2026 आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन मधेश प्रदेश के स्किल नीड असेसमेंट और श्रम बाजार विश्लेषण के आधार पर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नियोक्ताओं और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के बीच कौशल संबंधी अंतर को कम करना है। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के संयोजक एवं संघ के सहसचिव अनुप अग्रवाल ने बताया कि मेले के माध्यम से नियोक्ता, नौकरी तलाशने वाले व रोजगार सेवा केंद्र को एक ही मंच पर लाकर रोजगार के अवसरों का विस्तार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 5 जुलाई को रोजगार मेला का होगा आयोजन यह भी पढ़ें- जेपी वि...