लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। निपुण भारत मिशन को जमीनी स्तर पर परिणामोन्मुख बनाने के लिए योगी सरकार ने 'निपुण शिक्षक सारथी' कार्यक्रम को पायलट आधार पर 5 जिलों में लागू किया है। कार्यक्रम को चित्रकूट, सोनभद्र, बलरामपुर, गोरखपुर और सीतापुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है। इनमें चित्रकूट, सोनभद्र और बलरामपुर आकांक्षी जिले हैं, जबकि गोरखपुर और सीतापुर में आकांक्षी विकासखंड शामिल हैं। इसके तहत शिक्षकों को 'बदलाव के असली सारथी' के रूप में तैयार किया जाएगा। ये शिक्षक पारंपरिक भूमिका से आगे बढ़कर तकनीक-सक्षम सीखने की प्रक्रिया के मार्गदर्शक बनेंगे, जिससे उन्हें स्पष्ट दिशा, आधुनिक प्रशिक्षण और सतत शैक्षणिक सहयोग मिलेगा। यह भी पढ़ें- पूर्वी यूपी में अब एआई और ड्रोन टेक्नोलॉजी के गुर सीख सकेंगे युवा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ...