मथुरा, जनवरी 2 -- श्री राधामान बिहारी लाल संकीर्तन मंडल का प्रथम वार्षिकोत्सव 5 जनवरी को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनेगा। संयोजक अमित भारद्वाज एवं मनोज गर्ग ने बताया कि मंडल प्रतिदिन कस्बे में प्रभात फेरी लगाता है। पद्मश्री संत रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में विनय अग्रवाल के बैंक्विट हॉल रीढ़ा में वार्षिकोत्सव मनेगा। सुबह नौ बजे से नगर में श्री राधामान बिहारी के डोले की शोभायात्रा निकलेगी। दोपहर में प्रसाद एवं शाम 3 बजे भजन संध्या आयोजित होगी। उन्होंने भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.