नई दिल्ली, जुलाई 8 -- सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने एक बार दुनिया को बताया कि वह टेनिस के सबसे महान प्रतिस्पर्धियों में से क्यों गिने जाते हैं। नोवाक ने मंगलवार को विंबलडन के इतिहास के सबसे लंबे पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को हराया। इसके साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उनकी टक्कर दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी और इटली के स्टार सिनर से होगी। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन ने क्वार्टर फाइनल में फेलिक्स को पांच घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (10), 3-6, 6-3, 6-7 (4), 7-6 (4) से मात दी। इसके साथ ही ऑल इंग्लैंड क्लब में सबसे लंबे क्वार्टर फाइनल का पिछला रिकॉर्ड भी टूट गया। यह विम्बलडन में उनकी 107वीं मैच जीत थी।लगातार 8वीं बार सेमीफाइनल में टेनिस जगत के दो दिग्गज यानिक सिनर...