जमशेदपुर, जनवरी 28 -- जमशेदपुर। हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 5 घंटे से ज्यादा लेट होने के कारण बुधवार को टाटानगर में रद्द हो गई। जनशताब्दी एक्सप्रेस के टाटानगर से आगे नहीं जाने के कारण बड़बिल तक के यात्रियों को परेशानी हुई। बताया जाता है कि जनशताब्दी एक्सप्रेस को हावड़ा से लेट रवाना किया जाता है और फिर लेट का हवाला देकर हर दो-तीन दिन बाद टाटानगर में रद्द कर दी जाती है। इससे चाईबासा, नोवामुंडी और बड़बिल के यात्रियों में रेलवे की परिचालन व्यवस्था को लेकर आक्रोश है। इधर मुंबई मार्ग से आने वाली भी कई ट्रेन बुधवार को दो से चार घंटे तक लेट से टाटानगर पहुंची है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.