5 घंटे में दिल्ली से पटना ले जाएगी ट्रेन, बिहार को 200 नई रेलगाड़ी भी; छपरा में अश्विनी वैष्णव का ऐलान
छपरा, जून 19 -- बिहार में रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार होने वाला है। राज्य में अगले 5 से 8 सालों में 200 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे रेल यात्रियों की समस्या दूर होगी। इसमें दिल्ली से सिलीगुड़ी के बीच बनने वाला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट भी शामिल है। बुलेट ट्रेन के जरिए पटना से दिल्ली का सफर महज पौने 5 घंटे में पूरा हो जाएगा। यह घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को छपरा में की। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास देश के निर्माण की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा हुआ है। रेलवे कनेक्टिविटी का विस्तार विकास की नई संभावनाएं पैदा करेगा। रेल मंत्री ने छपरा में शुक्रवार को रेलवे के कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने छपरा-दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस और मऊ-दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही दोहरीघाट-औड़िह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.