5 को सहरसा में होगा शिक्षक संवाद सह सम्मेलन
मधेपुरा, जुलाई 2 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ का 5 जुलाई को सहरसा में प्रमंडलीय शिक्षक संवाद सह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष भुवन कुमार ने कहा कि सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर संवाद सह सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर सघन अभियान चलाकर शिक्षकों से संपर्क जारी है। उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय सम्मेलन में मुख्य रूप से नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति तथा प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति एवं ऐच्छिक स्थानांतरण समेत सभी कोटि जैसे नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक को सप्तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.