जमशेदपुर, फरवरी 11 -- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 5 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया और दोषियों पर कुल 2,500 का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान विशेष पदाधिकारी विश्वजीत महतो के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें सिटी मैनेजर ज्योतिपुंज और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता अनिल कुमार सक्सेना की सक्रिय भूमिका रही। टीम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर दुकानदारों एवं विक्रेताओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। जेएनएसी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण या बिक्री पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ...