पटना, अप्रैल 18 -- बिहार की राजधानी पटना से बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र निवासी खटाल संचालक शिव कुमार यादव की हत्या की साजिश उसके बेटे ने ही रची थी। लगभग 5 करोड़ रुपये की जमीन के लिए बेटे ने अपने ससुर के साथ मिलकर पिता पर गोली चलवाई। हालांकि, इस घटना में पिता की जान बच गई थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने खटाल संचालक के बेटे दीपक कुमार, समधी मिथिलेश यादव और मिथिलेश के रिश्तेदार नरेश यादव तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की निशानदेही पर दो कट्टा, तीन कारतूस, वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पटना मध्य सिटी एसपी दीक्षा ने शनिवार को बताया कि पिछले महीने 14...