सीतामढ़ी, अप्रैल 16 -- रीगा। एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी भवदेपुर गांव से पुराने वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों पर वर्षों 2020 में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए एफआईआर किया गया था। स्थानीय चौकीदार जितेंद्र कुमार के आवेदन के आलोक में भवदेपुर गांव निवासी नजाम अंसारी, अमन कुमार, दिलीप मंडल, शनि शेख, मोहम्मद सोहेल शेख पर एफआईआर कराई गई थी। इसके बाद सभी अभियुक्त फरार चल रहा था। बीती रात स्थानीय पुलिस की सक्रियता से सभी लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- 5 आरोपित को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...