गढ़वा, मार्च 22 -- गढ़वा। जिला परिषद कार्यालय के सभागार में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति की ओर से चौहरमल जयंती को लेकर एक बैठक की गई। उसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चंदन पासवान ने किया । बैठक में चौहरमल जयंती पर टाऊन हॉल के मैदान में बाबा चौहरमल की पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया । उसके साथ ही समाज को एकजुट करने पर बल दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 5 अप्रैल को टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम के माध्यम से हमें अपने समाज को एकजुटता पर बल देना है। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों के बारे में जानना और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की। मौके पर प्रमंडलीय संरक्षक दशरथ पासवान, रामजी पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी सहित समिति के...