नई दिल्ली, अगस्त 4 -- देश के कई हिस्सों में मानसून की लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 5 अगस्त 2026 के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद स्कूली बच्चों और उनके माता-पिता के मन में एक ही सवाल है कि क्या कल 5 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं। भारी बारिश की समस्याओं के बीच छात्र लगातार स्कूल बंद होने के आधिकारिक आदेश का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड के देहरादून, दक्षिण भारत के केरल और पूर्वोत्तर के राज्य असम समेत देश के कई इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि अलग-अलग राज्यों में 5 अगस्त को स्कूलों की क्या स्थिति रह सकती है।IMD ने 5 अगस्त के लिए किन राज्यों के लिए जारी किया है अलर्ट? मौसम विभाग (IMD) ने मध्य, उत्तरी औ...