नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- अक्टूबर की शुरुआत के साथ भले ही कई इलाकों में मानसून की विदाई शुरू हो गई हो, लेकिन देश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। कहीं तेज बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है तो कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में स्कूली बच्चों और अभिभावकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि 5 अक्टूबर को स्कूल खुले रहेंगे या बारिश के चलते छुट्टी घोषित की जाएगी? भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 4 अक्टूबर को जारी अपने ताजा मौसम बुलेटिन में कई राज्यों में बारिश को लेकर पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक 4 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में 4 से 6 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।5 अक्टूबर को कहां बारिश का असर...