5वें टी-20 मैच में इंग्लैंड ने रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ 250+ का स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच साउथहैंप्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 257 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना दिए और इतिहास रच दिया। इंग्लैंड द्वारा बनाया गया यह स्कोर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले इंग्लिश टीम ने ही साल 2026 में ही वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रन 7 विकेट के नुकसान पर बना दिए थे, जो किसी भी टीम का मेन इन ब्लू के खिलाफ सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.