नई दिल्ली, मई 26 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में 92 रनों से करारी शिकस्त दी। बेंगलुरु ने आईपीएल में 5वीं बार फाइनल में जगह बना ली है, जबकि लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। पिछले सीजन टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था। धर्मशाला में आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने पावरप्ले में ही आधी टीम गंवा दी। गुजरात 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। गुजरात की ओर से राहुल तेवतिया ने 43 गेंद में 68 रन की पारी खेली। बेंगलुरु के लिए जैकब डफी ने तीन...