बाराबंकी, अप्रैल 23 -- सतरिख। टीआरसी लॉ कॉलेज में 23 से 25 अप्रैल तक तीन दिवसीय 5वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत व प्रो. डॉ. एके राय, अधिष्ठाता विधि संकाय डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, अरूण पाण्डेय डीजीएम ईबीसी प्व टीआरसी लॉ कॉलेज के शासी निकाय अध्यक्ष डॉ. सुजीत चतुर्वेदी एवं प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता ने सतरिख के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और टीआरसी लॉ कॉलेज के स्थापना के उद्देश्य एंव लक्ष्य को स्पष्ट किया। उन्होने इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण में देश के...