साहिबगंज, अगस्त 8 -- साहिबगंज। जिला एथलेटिक्स संघ(हजारीबाग) एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ( रांची) के संयुक्त तत्वावधान में 07अगस्त को हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में संपन्न 5वीं झारखंड राज्य ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 स्वर्ण 02 रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में जिले के सिदो-कान्हू स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु पृथ्वी राज मंडल - 55.55 मी. एवं सानू कुमार 52.00 मी. के साथ बालक अंडर 18 वर्ष में क्रमश: स्वर्ण एवं रजत पदक जीता । बालक अंडर 20 वर्ष में साहिबगंज के नीरज कुमार यादव- 52.50 मी. के साथ रजत पदक जीता। यह भी पढ़ें- जैवलिन थ्रो में नालंदा की पल्लवी ने जीता पदक इसी प्रकार पुरुष वर्ग में सकरीगली के शिवम कुमार मंडल ने 54.12 मी. एवं काजल कुम...