नई दिल्ली, अगस्त 13 -- सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे छिपे अपराध का एक ऐसा खौफनाक और हैरान कर देने वाला चेहरा सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लाखों फॉलोअर्स के बीच 'रील स्टार' के रूप में पहचान बनाने वाला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव असल में एक इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का अपराधी निकला। हाल ही में पुणे पुलिस ने एक बुजुर्ग से 10.74 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में रोहन जाधव को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने रोहन के सभी बैंक खातों और सोर्स को पूरी तरह सीज कर लिया था। इसके बाद आरोपी के पास सरेंडर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। जानकारी के मुताबिक जाधव का हांगकांग से भी कनेक्शन है। भारत से विदेशी मुद्रा में पैसा ट्रांसफर करने के बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था। यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट कर बु...