नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारत और इंग्लैंड की बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच नॉटिंघम में खेला गया जहां भारतीय टीम को 125 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी। भारत कुल 76 रनों के स्कोर पर सिमट गया, जो टी-20 क्रिकेट के इतिहास में मेन इन ब्लू का दूसरा सबसे कम स्कोर बन गया है। इससे पहले टीम इंडिया 74 के स्कोर पर साल 2008 में मेलबर्न ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आउट हुई थी। यह अब भी भारत का सबसे कम स्कोर है। इसके बाद नॉटिंघम के मैच के स्कोर का नंबर आता है, जो दूसरा सबसे कम टोटल बन गया है। भारत का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरा सबसे कम स्कोर 79 रन है, जो साल 2016 में नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था। भारतीय टीम का चौथा सबसे कम स्कोर 92 रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है, जो कटक में साल 2015 में आया था। भारत 101 रन के स्कोर में श्रीलंका के खिलाफ 20...