नई दिल्ली, मार्च 15 -- DA Hike: सिख धर्म की शीर्ष प्रबंधन संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। संस्था ने महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी। यह घोषणा SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने अमृतसर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान की। इस फैसले से SGPC के कर्मचारियों को महंगाई के दौर में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।क्या है डिटेल यह घोषणा अमृतसर के गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में आयोजित धार्मिक सभा के दौरान की गई। यहां अखंड पाठ साहिब भोग का भोग डाला गया, जो नया नानकशाही संवत 558 के आगमन के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और पूरे कार्यक्रम का माहौल आध्यात्मिक भक्ति से भरा रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.