संभल, मार्च 19 -- जिले के लिए गर्व की बात है कि 494 परिषदीय विद्यालयों ने कक्षा तीन तक के बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के निर्धारित मानकों को सफलतापूर्वक हासिल करते हुए 'निपुण विद्यालय' का दर्जा प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ जिला प्रदेश में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इन चयनित विद्यालयों की पहचान अब और भी खास होगी, क्योंकि उनकी दीवारों पर 'निपुण विद्यालय' का लोगो लगाया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य विद्यालयों को भी प्रेरणा मिलेगी।गौरतलब है कि फरवरी माह में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर, कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता और शैक्षिक गतिविधियों का विस्तृत आकलन किया गया था। इसी आकलन के आधार पर इन विद्यालयों का चयन किया गया। शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.