संभल, मार्च 20 -- जिले की शिक्षा व्यवस्था को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। निपुण भारत मिशन के तहत जिले में 996 परिषदीय विद्यालयों में से 494 परिषदीय विद्यालयों को निपुण विद्यालय का दर्जा मिला है। इस उपलब्धि के साथ ही जिला प्रदेश स्तर पर छठवें स्थान पर पहुंच गया है, जो बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में हुए सुधार को दिखाता है। यह सफलता न केवल चयनित विद्यालयों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे जिले के शैक्षिक वातावरण में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक भी है। प्राथमिक स्तर पर बच्चों में साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के प्रयास प्रभावी दिखाई दे रहे हैं। वहीं आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर परिणामों की उम्मीद जताई जा रही है। शासन स्तर से जारी सूची में शामिल इन विद्यालयों ने कक्षा तीन तक के बच्चों में आधारभूत साक्षर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.