हरदोई, अप्रैल 26 -- हरदोई। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी परिसर में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में 492 रिक्रूट आरक्षियों ने कठिन प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ ली। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने परेड की सलामी लेकर टुकड़ियों का निरीक्षण किया। सुबह आठ बजे परेड कमांडर के नेतृत्व में टोलियां परेड स्थल पर पहुंचीं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आगमन पर उनका अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार के पहुंचने पर परेड की सुसज्जित टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया। यह भी पढ़ें- कुशीनगर के पासिंग आउट दीक्षांत परेड में 395 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ कदमताल, अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन देख मौजूद लोगों ने तालियां ...