वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। पुलिस लाइन की आरटीसी में 491 महिला आरक्षी प्रशिक्षण ले रही हैं। 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड के बाद ये सभी यूपी पुलिस का अंग हो जाएंगी। इन बेटियों के कंधों पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का दायित्व होगा। प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के रहने खाने के साथ ही उन्हें इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पासिंग आउट परेड के बाद ये मिशन शक्ति, पिंक बूथ और हेल्पलाइन नंबर 1090 जैसी सेवाओं का भी जिम्मा उठाएंगी। नौ माह की ट्रेनिंग में इनको इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण दिया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को फिजिकल ट्रेनिंग के साथ ही पुलिसिंग के सभी गुर सिखाये गए हैं। इसमें सोशल पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक से अपराध पर रोकथाम, हथियार संचालन, सीसीटीएनएस, साइबर क्राइम, फॉरेंसिक साइंस, फॉरेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.