फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सड़क सुरक्षा पखवारा, यातायात माह जैसे जागरूकता के अभियान चलने के बाद भी जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कोई कमीं नहीं आ रही है। सबसे अधिक हादसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे हैं। इसका कारण स्पीड पर कंट्रोल न होना है। परिवहन के अधिकारी सड़क हादसों को रोकने के लिए मजबूती के साथ कदम नहीं उठा रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2025 में 12 माह की अवधि में जनपद में 490 सड़क दुर्घटनायें हुयीं जिसमें 284 लोगों ने जान गंवायी है। जबकि वर्ष 2024 में 12 माह की अवधि में 390 सड़क दुर्घटनायें हुयी थीं जिसमें 213 लोगों की मृत्यु हुयी थी। इस तरह से वर्ष 2025में दुर्घटनाओं की संख्या मेें 25 और मृतकोंं की संख्या में 33 फीसदी वृद्धि हुयी है। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि वर्ष 2025 में माह द...