बरेली, फरवरी 10 -- अलीगंज। एक तस्कर को पुलिस ने अफीम सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि सोमवार को उपनिरीक्षक रूप किशोर, दीपक वर्मा, कांस्टेबल चमन लाल और महावीर ने घेराबंदी कर बिहारीपुर से खैलम गांव जाने वाले रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर रुकने का इशारा किया। इस पर वह भागने लगा, तब पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उससे 490 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू गांव अंजनी थाना सिरौली बताया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.