कटिहार, फरवरी 28 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र केहुनियां पंचायत अंतर्गत केवट टोला गांव में आगामी 49 वां वार्षिक अधिवेशन कटिहार जिला संतमत सत्संग 27 एवं 28 मार्च को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को विधिवत रूप से भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि पूज्यपाद स्वामी चतुरानंद जी महाराज एवं अन्य साधु महात्माओं का प्रवचन होगा। जिसकी तैयारी जोर-शोर से जारी है। दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन के कार्यक्रम अध्यक्ष शिवदेव झा, उपाध्यक्ष हरि केवट, मंत्री द्वारिका केवट,मंगल पांडेय,आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.