देहरादून, मार्च 27 -- हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 49 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अशोक सेनेटरी के सामने ज्वालापुर में एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 49 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान भविष्य पाल पुत्र निरंजन पाल निवासी ग्राम कटघर, थाना कटघर मुरादाबाद (उप्र) हाल निवासी चक्की वाली गली, लाल मंदिर ज्वालापुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.