बगहा, जून 30 -- बेतिया।बेतिया प्रतिनिधि जिला प्रशासन के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में षष्ठम राज्य वित्त आयोग मद से बनें सार्वजनिक पुस्तकालय ग्रामीण प्रतिभागियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।जिला पार्षद क्षेत्र अंतर्गत थरुहट महाविद्यालय हरनातांड, पंचायत सरकार भवन दक्षिण तेलुआ, उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंडिलपुर में एवं अन्य ग्रामीण उच्च विद्यालय तथा पंचायत सरकार भवनों में कुल 49 सार्वजनिक पुस्तकालयों की नींव रखी गई है।पुस्तकालयों में लगभग 1200 पुस्तकें, फर्नीचर, बुक सेल्फ, पंखा तथा पर्याप्त रोशनी हेतु विद्युत बल्ब भी लगाए गए हैं। पुस्तकों में एनसीईआरटी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों को सम्मिलित किया गया है। जिला परिषद द्वारा अधिष्ठापित पुस्तकालय, ग्रामीण विकास की एक नई गाथा लिख रहे हैं। जहाँ पुस्तकालय की छत के नीचे ज्ञानार्...