लखीमपुरखीरी, मई 12 -- दशकों पहले गांवों में बने पंचायत घरों की मजबूती की जांच की गई। इस दौरान जिले के 49 पंचायत घरों के भवन जर्जर मिले हैं। यह भवन कभी भी गिर सकते हैं। इससे हादसा हो सकता है। पंचायत राज विभाग अब इन पंचायत भवनों को ढहाने की तैयारी में है। इसके लिए एक समिति गठित की गई है। समिति में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, एई आरईएस सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। वहीं जर्जर पंचायत भवनों की सूचना निदेशालय भेजी गई है। इन भवनों को ढहाने के बाद यहां नया पंचायत भवन बनाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि दशकों पहले बने पंचायत भवनों के बारे में एडीओ पंचायत व कंसल्टिंग इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी गई। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर का उद्देश्य नागरिकों की बेहतर सेवा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं ब्लाकों से जो रिपोर्ट आई उसके मुताबिक कुल 49...