हल्द्वानी, मई 7 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों के आर्थिक शोषण का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 49 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।इससे पहले हल्द्वानी, लालकुआं, भीमताल, भवाली और रामनगर के 50 स्कूलों को नोटिस दिए जा चुके हैं। अब जनपद में कार्रवाई के दायरे में आने वाले स्कूलों की कुल संख्या बढ़कर 99 हो गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि जो भी स्कूल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.