49 नर्सिंग अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से कर्तव्य निभाने का आह्वान
सहारनपुर, मार्च 23 -- सरसावा। प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में 49 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा योगी आदित्यनाथ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि नर्सिंग अधिकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और मरीजों की सेवा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करने का आह्वान किया। आज उन्हें बड़ा दायित्व सौंपा गया है, जिसे वे पूरी जिम्मेदारी से निभाएं। विधायक मुकेश चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.