सहारनपुर, मार्च 22 -- सरसावा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से चयनित नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर को 49 नए नर्सिंग अधिकारी मिले हैं। इनके आने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में नवचयनित महिला एवं पुरुष नर्सिंग अधिकारियों को अनुबंधित नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुधीर राठी ने बताया 49 अभ्यर्थियों का आवंटन राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर को हुआ है। इन नर्सिंग अधिकारियों को अनुबंधित नियुक्ति पत्र मेडिकल कॉलेज स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी को संबोधित करेंगे...