मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बीच फॉगिंग में निगम के पसीने छूट रहे हैं। इसकी वजह संसाधनों की कमी है। निगम क्षेत्र में कुल 10 अंचल व 49 वार्ड हैं, जबकि निगम के पास सिर्फ 25 हस्तचालित फॉगिंग मशीन है। इसे पैदल, साइकिल या बाइक से लेकर गली-मोहल्लों में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सीमित क्षमता है। फॉगिंग के दौरान अधिक गर्म होने पर मशीन को विराम देना पड़ता है।ऐसे हालात में डेंगू, मलेरिया आदि के मच्छरों के डर के बीच रोज पूरे शहर में फॉगिंग नहीं हो पा रही है। कई इलाकों में दिन-रात मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए निगम ने रोटेशन पर फॉगिंग की व्यवस्था की है। इसके तहत रोज दो अंचलों यानी करीब 10 वार्डों में फॉगिंग हो रही है। हालांकि, यह ऊंट के मुंह में जीरा की तरह है।उध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.