वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सोमवार शाम में 49 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इससे मौसम सुहाना हो गया है। अगले दो-तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। सुबह तेज धूप और उमस को देखते हुए पूर्वानुमान को बल मिला कि चमक-गरज के साथ बारिश होगी। हालांकि शाम करीब पांच बजे 49 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इससे मौसम सुहाना हो गया। दिन का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 39.8 और रात का तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री ज्यादा 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अगले दो दिनों तक बादलों का आवागमन रहेगा। यह भी पढ़ें- गुजरते नौतपा ने की जेठ में रिमझिम बारिश इसके बाद तापमान बढ़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...