गोरखपुर, जुलाई 9 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बुधवार को जिले भर में बड़ी छापेमारी की। तीन संयुक्त टीमों ने 49 थोक और खुदरा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 15 कीटनाशकों के नमूने जांच के लिए जबकि अनियमितता मिलने पर दो प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कीटनाशक दुकानों पर छापा, तीन लाइसेंस निलंबितअभियान का विवरण उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी और जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ आर डी वर्मा के नेतृत्व में गठित तीन संयुक्त टीमों ने विभिन्न तहसीलों में एक साथ कार्रवाई की। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी के नेतृत्व वाली टीम ने 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर चार नमूने लिए। उप कृषि न...