बगहा, अक्टूबर 5 -- सिकटा। सीमावर्ती थाने कंगली के त्रिवेणी केनाल अवस्थित सिकटा नदी के पुल के नजदीक से पुलिस ने एक टेम्पो पर लदे लगभग 49 किलो गांजा समेत दो तस्करों को पकङने में सफलता पाई है। तस्करों की पहचान मझौलिया के विशंभरा गांव व राजभार गांव के क्रमश:स्वर्गीय दु:खी मियां के पुत्र सेराजुल मियां व विजय महतो के पुत्र राजकिशोर कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि रविवार को सूचना मिला कि नेपाल से मादक पदार्थ की खेप निकलने वाला है। अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित की गई और सिकटा नदी पुल के ईदगीर्द नाकेबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दी गई। यह भी पढ़ें- कैमूर से सात लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार इसी दौरान एक टेम्पो से 48 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त की गई।जब्त गांजा का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 9 लाख 78 हजार बताई गई ...