49 करोड़ से संवरेंगे नैनीताल हाईवे के 33 किमी, सड़क होगी सुरक्षित और गड्ढा मुक्त
हल्द्वानी, जुलाई 28 -- हल्द्वानी। काठगोदाम से नैनीताल तक 33 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति अब जल्द सुधर सकती है। एनएच सर्किल हल्द्वानी ने सड़क के व्यापक सुदृढ़ीकरण और सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को 49 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। नैनीताल हाईवे को भविष्य में टू-लेन बनाने की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत दस गांवों में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई चल रही है, जिसमें अभी समय लगेगा। ऐसे में मौजूदा सड़क की खराब हालत और लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए एनएच खंड ने स्थायी सुधार की योजना तैयार की है।
हाईवे पर होंगे ये प्रमुख काम एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.