गढ़वा, मई 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर बुधवार को जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण अभियान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। उसमें विभिन्न प्रखंडों की लेडी सुपरवाइजरों द्वारा 49 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, साफ-सफाई, आधारभूत संरचना एवं संचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित सुपरवाइजरों को केंद्रों के नियमित संचालन, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिला समाज कल्याण कार्याल...