49वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाले प्रेमपाल सम्मानित
इटावा औरैया, अगस्त 5 -- इटावा। दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में इटावा के निशानेबाज प्रेमपाल शाक्य ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रेमपाल को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सम्मानित किया। बसरेहर क्षेत्र के टीकमपुर के रहने वाले प्रेमपाल ने व्यक्तिगत स्पर्धा एस-01 50 मीटर , प्रोन पुरुष वर्ग में रजत पदक हासिल किया। टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा ओसी-116 10 मीटर राइफल पुरुष में रजत पदक जीते। प्रेमपाल ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच के मार्गदर्शन और कठिन मेहनत को दिया। इस अवसर पर उनके पिता पूर्व सैनिक रमेश चंद्र भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.