बरेली, मार्च 22 -- पुलिस कर्मियों की आवासीय समस्या दूर करने के लिए पुरानी पुलिस लाइन में 49 करोड़ रुपये की लागत से 12 मंजिला (ग्राउंड 12) तीन आवासीय टॉवर बनाए जाएंगे। शासन से इनके निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है और राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। इस परियोजना के तहत कुल 108 पुलिस परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस विभाग की ओर से पुरानी रिजर्व पुलिस लाइन्स में उपलब्ध भूमि पर तीन टॉवर निर्माण के लिए विस्तृत प्रस्ताव और ले-आउट प्लान पिछले साल 15 जुलाई को पुलिस मुख्यालय भेजा गया था। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए प्रस्ताव को 24 दिसंबर को शासन को संस्तुति सहित अग्रसारित किया गया। शासन ने 20 फरवरी को इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया। इसके बाद निर्माण निगम ने डीप...