मेरठ, अगस्त 26 -- रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध छह जिलों से पहले चरण में अर्ह मिली 1145 छात्राओं में से बुधवार को आधी छात्राएं भी सत्यापन को नहीं पहुंच सकीं। विश्वविद्यालय ने आठ सौ छात्राओं को प्रमाण पत्रों के सत्यापन को बुलाया गया था, लेकिन मात्र 390 छात्राओं ने कैंपस पहुंचकर सत्यापन कराया। सत्यापन प्रक्रिया में मात्र 48.75 फीसदी छात्राओं ने हिस्सा लिया। विवि कैंपस में आज भी सत्यापन होगा। पहले दिन सत्यापन को पहुंची छात्राओं में से अधिकांश इंटरनेट की मार्कशीट लेकर पहुंची, जबकि उन्हें ओरिजनल मार्कशीट लेकर आना है। विवि के अनुसार रिजल्ट पूरी तरह से क्लीयर होना चाहिए। उक्त योजना में अन्य राज्य की निवासी तथा 12 लाख से अधिक पारिवारिक आय वाली छात्राओं को मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में जो छात्र अन्य राज्य की हैं ...