रांची, अप्रैल 24 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। शिवाजी प्रतिभा विकास विद्यालय ओरमांझी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशर रहा। छात्रा सलोनी कुमारी 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की स्कूल टॉपर बनी। स्कूल से इस वर्ष कुल 134 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामील हुए थे। सभी प्रथम श्रेणी से पास हुए। वहीं नवनीत कुमार को 94.4 प्रतिशत, कोमल कुमारी को 92 .6 प्रतिशत और करण कुमार को 92.6 प्रतिशमत अंक मिला। स्कूल के परीक्षा परिणाम के संबंध में पूछे जाने पर स्कूल के डॉयरेक्टर डीएल महतो ने बताया कि इस वर्ष अपेक्षा के अनुसार परिणाम नहीं आया है। आनेवाले समय में और बेहतर परिणाम के लिए प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मैट्रिकी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप टेन छात्र-छात्राओं की सूची

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...