नई दिल्ली, मई 26 -- फ्रांस की एक अदालत ने बैंक मैनेजर गुइलौम बुच्ची को अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ सात साल तक लगातार बलात्कार, यातना और जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने का दोषी ठहराते हुए 25 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। चार बच्चों की मां 42 वर्षीय पीड़िता लेटिटिया आर ने अदालत में भावुक होकर बताया कि आरोपी ने उसे पूरी तरह मानसिक और शारीरिक नियंत्रण में रख लिया था। उसने कहा कि 2015 से 2022 तक मैं लगातार डर के साए में जी रही थी। लेटिटिया ने खुलासा किया कि बुच्ची उन्हें ऑनलाइन भर्ती किए गए अजनबियों, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। उसने 487 पुरुषों तक गिनती की, उसके बाद गिनना छोड़ दिया।पीड़िता ने कोर्ट में क्या कहा? मामले की सुनवाई के दौरान लेटिटिया ने बताया कि क्रिसमस की पूर्व संध्या 2015 में बुच्ची ने ...