485 विद्यार्थियों ने लिया हिमालय बचाने का संकल्प
हरिद्वार, सितम्बर 3 -- हिमालय की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए गुरुवार को एंजल्स एकेडमी स्कूल के जूनियर विंग में 'हिंदुस्तान हिमालय बचाओ अभियान' के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 485 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय को बचाने, पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने और टिकाऊ पर्यावरण के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हिमालय के महत्व और पर्यावरण संतुलन में उसकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिमालय केवल प्राकृतिक संपदा नहीं, बल्कि देश के पर्यावरण और जीवनदायिनी नदियों का आधार है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के महर्षि विद्या मंदिर में बच्चों ने ली हिमालय बचाओ शपथ इसके संरक्षण के लिए नई पीढ़ी की भागीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.