सोनभद्र, अप्रैल 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस लाइन चुर्क स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। समारोह में नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने अनुशासन, शौर्य, तकनीकी दक्षता और समर्पण का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। पूरे परेड ग्राउंड में उत्साह और गर्व का माहौल रहा।समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात अरविंद कुमार मौर्य ने परेड की सलामी ली और 18 टोलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं की एकरूपता, शारीरिक क्षमता, ड्रिल कौशल और अनुशासन की सराहना की। इसके बाद सभी टोलियों ने समन्वित मार्चपास्ट करते हुए सलामी मंच से गुजरकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। यह भी पढ़ें- 485 रिक्रूट आरक्षियों की हुई दीक्षांत परेड, दिखा अनुशासन और शौर्य मार्चपास्ट की सटीकता और ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.