अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। स्कूली वाहन के टूटे फर्श से गिरने के बाद हुई अलीगढ़, आगरा में हुई छात्राओं की मौत ने हिला कर रख दिया था। इसी के बाद शासन ने ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कूल और उनके वाहनों को यूपी इंट्रीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। संभागीय परिवहन विभाग ने 99.59 प्रतिशत स्कूलों को ऑन बोर्ड किया है। आरटीओ दीपक कुमार शाह ने बताया कि अलीगढ़ में परिषदीय स्कूल समेत अन्य स्कूल के कुल 4831 वाहन है। इनमें से 4811 ऑन बोर्ड हो चुके हैं। इन स्कूलों के 916 वाहन ऑन बोर्ड हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- 4600 विद्यालयों ने डेटा किया अपलोड एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि टीम ने 916 वाहनों को चेक किया है। निरीक्षण के दौरान 763 वाहन सही अवस्था में पाए गए। अन्य में छोटी-मोटी ...