नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) के शेयरों में मंगलवार, 15 सितंबर को जोरदार गिरावट देखने को मिली। BSE पर शेयर Rs.4,979.45 के स्तर पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव Rs.5,026.90 था। खबर लिखे जाते समय (12:48PM) पर यह स्टॉक BSE पर करीब 6.87% गिरकर Rs.4,681.70 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। इस गिरावट के साथ शेयर की लगातार दो दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लगने की स्थिति बन गई। बाजार में मौजूदा कमजोरी की एक प्रमुख वजह ऊंचे स्तरों पर निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- 3 दिन में 6% से ज्यादा उछला इस बैंक का शेयर, एक्सपर्ट ने कहा 15% तक चढ़ेगा स्टॉक480% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न हालांकि, गिरावट के बावजूद नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) ने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पि...